नगर पंचायत ने पार्क को बनाया डंपिंग साईट गड्ढे में डाला जा रहा कूड़ा, जनता में आक्रोश जताया विरोध कहा गंदगी से बढ़ा महामारी फैलने का खतरा

नगर पंचायत ने पार्क को बनाया डंपिंग साईट गड्ढे में डाला जा रहा कूड़ा, जनता में आक्रोश
जताया विरोध कहा गंदगी से बढ़ा महामारी फैलने का खतरा

भुंतर, 25 जुलाई। नगर पंचायत भुंतर के खिलाफ भुंतर की जनता ने मोर्चा खोल दिया हैं। भुंतर के इकलौते पार्क में गड्ढा डाल कर उसे कूड़े के लिए प्रयोग किया जा रहा है । वहीं इधर उधर पार्क में बोरियों में भी कूड़ा भरा पड़ा है। कूड़े कचरे की गंदी बदबू से राहगीर व स्थानीय दुकानदार परेशान हैं । नगर पंचायत के इस कृत्य से लोग बहुत नाराज दिखे और पार्क में आ कर विरोध प्रदर्शन किया। वीरवार को व्यापार मंडल भुंतर के प्रधान पंकज सेठी, राधा कृष्ण मंदिर के प्रमुख बाबा राम शरण दास, भुंतर के वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र उप्पल सहित भुंतर के हरी कृष्ण, धर्मपाल, रवि गौतम, बालक राम, अनिल बौध, शिव उप्पल, वरुण शर्मा, राहुल, देवेंद्र कुमार, अंशु, कृष्ण कपूर आदि ने मेला ग्राउंड के पास पार्क में पहुंच कर कूड़ा रखने के विरोध जताया । जनता ने नगर पंचायत भुंतर को घेरते हुऐ कहा कि 10 सालों से पंचायत वाले कह रहे हैं कि हम कूड़े को ठिकाने लगाने का प्रबंध कर रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। व्यापार मंडल के प्रधान पंकज सेठी ने कहा कि नगर पंचायत ने भुंतर के एकमात्र पार्क को डंपिंग साईट बना दिया है । पार्क में गड्ढा डालकर बदबूदार कूड़ा इसमें डाला जा रहा है जिससे चारों ओर बदली फैल रही है । मेला ग्राउंड एवं ट्रक यूनियन के पास जो मार्केट है उसमें सारे बदबू फैल गई है । गंदगी के कारण यहां बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ चुका है । उन्होंने पंचायत से आग्रह किया हैं कि पार्क को पार्क रहने दें इसे कूड़ा घर न बनाएं। राम शरण महंत ने भी कहा कि शुद्ध वातावरण होना चाहिए गंदी फैलाने से बीमारी फैलेगी कूड़े को यहां न रखे प्रशासन व नगर पंचायत इस समस्या का शीघ्र हल निकालें। विरोध प्रदर्शन में शामिल उपरोक्त सभी लोगों का कहना है कि इस गंदगी की वजह से यहां महामारी फैल जाएगी और लोग बीमार पड़ जाएंगे । इन्होने कहा कि यहां ब्यास नदी के नजदीक गड्ढा डाल कर उसमें कूड़ा डंपिंग किया जा रहा है और एनजीटी की नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही है । जनता ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत से आग्रह किया है कि यहां गंदगी ना फैलाएं कूड़े की समस्या का अतिशीघ्र निकालें ।
जनता का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ कहा कि 10 सालों से पंचायत से कूड़ा निष्पादन का प्रबंध नहीं हो सका । जनता नगर पंचायत द्वारा कूड़े के निष्पादन का प्रबंध न करने पर काफी खफा नजर आ रही हैं और इस समस्या का शीघ्रा हल चाहती है।

बॉक्स
भुंतर में कूड़े की समस्या का निदान करने के लिए हमने पुरजोर कोशिश की इसके लिए डीसी कुल्लू द्वारा साईट भी चिन्ह की गई थी लेकिन लोगों ने उसके लिए आपत्ति जताई और उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर उसे छीन लिया । अब मनाली की डांपिंग साईट बंद होने से समस्या उत्पन हुई है। भुंतर का कूड़ा हमने फिलहाल यहीं रखना पड़ेगा हमारी मजबूरी हैं। प्रशासन कूड़ा डंपिंग साईट देख रहा है हम भी साथ में कोशिश कर रहे है । भुंतर को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। जनता भी गीला कूड़ा व सुखा कूड़ा अलग – अलग नगर पालिका की गाड़ी वालों को दें। फिलहाल जो कूड़ा यहां है उसे योजनाबद्ध तरीके से बरमाना ले जायेंगे है ।

मीना ठाकुर, प्रघान नगर पंचायत भुंतर ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।