ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक सम्पन्न
जागृत हिमाचल ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस कुल्लू में हुई इस बैठक में आगे आने वाले समय में हर बुथ को सुदृढ़ करने के लिए चर्चा हुई और जो बुथ निष्क्रिय चल रहे हैं उनके प्रभारी से चर्चा करने के बाद उन्हें नया स्वरूप दिया जाएगा और नए सदस्य जोड़े जाएंगे और आने वाले समय में हर कार्य बूथ कमेटी को विश्वास में लेकर किए जाएंगे । इसमें आगे इस बारे में भी चर्चा की गई की मुख्यमंत्री से निवेदन करेंगे कि मंत्रिमंडल में जो खाली पद है उस पर सुंदर सिंह ठाकुर को जल्द से जल्द मंत्री बनाकर मंडी संसदीय क्षेत्र को अधिमान दिया जाए । इस बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव उत्तम शर्मा , सुरेंद्र कुमार चौधरी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सेस राम चौधरी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं ऑफिस इंचार्ज संजीवधर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुनाथ शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, अनिल सूद ,जिला कांग्रेस महासचिव केहर चंद ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव मुकेश कुमार महंत, एडवोकेट सुनील भारती ,डिंपल तलवार, बंटू चौधरी ,नगर परिषद पार्षद ज्ञानचंद ,केशव कुलवी उपस्थित रहे ।।








