16 दिनों बाद पार्वती नदी में मिली नाबालिग की लाश
जागृत हिमाचल।
भुंतर, भुंतर स्थित छरोडनाला (कोटलु ठाना) के पास से तीन जुलाई को एक नाबालिक लड़की गायब हो गईं थी। वीरवार को 16 दिनों बाद उसकी लाश जिया गुजर बस्ती के पास पार्वती नदी में मिली। जानकारी के अनुसार जिया के पास पार्वती नदी में लोगों को एक लाश दिखाई दी जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर लाश का पंचनामा कर छोड़नाला से लापता लड़की के परिजनों को बुलाया उन्होंने लड़की की पहचाना कर ली । पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लड़की का पोस्मार्टम कर लाश को परिजनों को सौंप दिया।
लड़की के लापता होने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन लाश मिलने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया।








