भुंतर में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश
भुंतर। वार्ड नंबर 7 शौचालय के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है । व्यक्ति देखने में नेपाली मूल का लग रहा है । वहीं थाना प्रभारी भुंतर दयाराम ने बताया कि हमें सुचना मिली कि पारला भुंतर वार्ड नंबर 7 में व्यक्ति मृत पड़ा है। पुलिस टीम मौक़े पर पहुंची व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई लेकिन मृतक नेपाली मूल का लगता है।
जिसे पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू भेज दिया है और पहचान के लिए उसे डेड हाउस रखा जाएगा। अगर कोई मृतक को जानता हैं तो इसकी जानकारी परीजनों व पुलिस को शीघ्र दें।








