देश में बंद की जाए अग्निवीर योजना।:-टी एस ठाकुर देश के युवाओं का हो रहा है भविष्य खराब।

देश में बंद की जाए अग्निवीर योजना: टी एस ठाकुर
देश के युवाओं का भविष्य हो रहा खराब

जागृत हिमाचल।

अग्निवीर योजना केंद्र सरकार की एक लंगड़ी योजना हैं और आज भी इस योजना में कई कमियां है। ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कुल्लू एवं लाहौल एक्स सर्विस लीग के चेयरमैन ब्रिगेडियर टी एस ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस योजना को लागू करने से पहले कोई विचार नहीं किया और देश के युवाओं को अब इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जून 2022 में केंद्र सरकार ने इस योजना को लाया और 4 साल के लिए इस योजना में युवाओं की नौकरी होगी। इसमें 75 प्रतिशत युवाओं को वापिस घर आना होगा और मात्र 25 प्रतिशत युवा ही सेना में रोजगार हासिल कर सकेंगे। ब्रिगेडियर टी एस ठाकुर ने कहा किउन्हें मात्र 6 माह की ट्रेनिंग दी जा रही हैं जबकि सेना के लिए 5 साल का प्रशिक्षण होना आवश्यक है। डेढ़ साल उनकी छुट्टियों और प्रशिक्षण में खत्म हो जाएंगे ऐसे में वो किस तरह से अढ़ाई साल में देश की सेवा कर पाएगा। उन्होंने कहा कि अग्निवीर को न तो मेडिकल सुविधा है और न ही उन्हें पेंशन का प्रावधान रखा गया हैं। घर वापिस आने की बाद वो बेरोजगार हो जाएंगे। आज सेना 15 लाख से मात्र 11 लाख रह गईं हैं और आने वाले समय में सेना कमजोर हो जाएगी। ब्रिगेडियर टी एस ठाकुर ने कहा कि आज केंद्र सरकार भी इसके बारे में जानकारी नहीं दें रही हैं और विपक्ष की आवाज को भी दबाया जा रहा हैं। वही, हिमाचल में भी 2 अग्निवीर शहीद हुए है। उन्हें भी आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस के तहत राशि मिली हैं और दूसरे सिरमौर के अग्निवीर को इंश्योरेंस की राशि मिली हैं। बाकी केंद्र सरकार की और से अभी तक कोई राशि नहीं मिली हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को जल्द इस योजना को बंद करना चाहिए ताकि देश की सेना मजबूत हो सके। @followers

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।