Well done kullu police;-कुल्लू पुलिस ने 2 किलोग्राम चरस के साथ धर दबोचा नेपाली मूल का व्यक्ति ,एक महिला भी गिरफ्तार।

कुल्लू पुलिस ने 2 किलोग्राम चरस के साथ धरा दबोचा नेपाली मूल का व्यक्ति, एक महिला भी गिरफ्तार

कुल्लू। पुलिस थाना सदर कुल्लू की टीम ने गश्त के दौरान छाटनसेरी में विजय तामंग (40 वर्ष) पुत्र खाम्बा तामंग निवासी नेपाल के कब्ज़ा से 2 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। इसके उपरान्त पुलिस के द्वारा आरोपी विजय तामंग से गहनता से पूछताछ की गई तो एक अन्य महिला की संलिप्तता का होना भी पाया गया ।

जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त महिला को भी अन्तर्गत धारा 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण ज़ारी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!