Well done Bhunter police;-आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत भुंतर में मामला दर्ज।

*आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत भून्तर में मामला दर्ज ।*

आज दिनांक 31.05.2024 को पुलिस थाना भून्तर की टीम ने गश्त के दौरान जिया में मैक्स इन्टरनैशनल स्कूल के समीप सड़क में पार्क की गई एक कार न0 HP65-9715 में सीट पर संदेहजनक वस्तु ढककर रखी हुई पाई गई । संदेह के आधार पर कार मालिक राकेश कुमार पुत्र श्री पूर्ण चन्द निवासी गांव व डाकघर जिया तहसील भून्तर जिला कुल्लू हि.प्र. की उपस्थिति में उक्त कार का नियमानुसार निरीक्षण किया गया तो कार में अवैध तौर पर छिपाकर रखी गई 180 बोतलें बीयर, 24 बोतलें अंग्रेजी शराब तथा 36 बोतलें देसी शराब बरामद की गई । इस संदर्भ में राकेश कुमार उपरोक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पुलिस थाना भून्तर में प्रकरण दर्ज किया गया है तथा अभियोग में अन्वेषण जारी है ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।