भुंतर पुलिस ने 716 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा दियार का एक युवक।

भुंतर पुलिस ने 716 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा दियार का युवक

भुंतर। नशा माफिया के खिलाफ कुल्लू पुलिस का अभियान लागतार जारी है । इसी कड़ी में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने दियार के एक युवक को नशे के साथ धर दबोचा है ।

भुंतर पुलिस ने शियाह चौक समीप गड़सा में नाकाबंदी कर रखी थी उसी दौरान हेम राज (33 वर्ष) पुत्र खूब राम निवासी गांव पनेउगी डाकघर दियार के कब्ज़े से 716 ग्राम चरस बरामद की।

आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। अभियोग में अन्वेषण ज़ारी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!