मणिकर्ण के ग्राहन में मृत मिला दिल्ली का युवक मामले की जांच में जुटी मणिकर्ण पुलिस।

मणिकर्ण के ग्राहन में मृत मिला दिल्ली का युवक
मामले की जांच में जुटी मणिकर्ण पुलिस

जागृत हिमाचल

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के ग्राहन में पुलिस की टीम ने नाले में एक शव को बरामद किया है। पुलिस की टीम ने शव अपने कब्जे में ले लिया है और अब इस मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक युवक दिल्ली का रहने वाला था और किन कारणों के चलते उसकी मौत हुई। इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। मणिकर्ण पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्ट्रीमलाइन एडवेंचर माउंटेन सर्च + रेस्क्यू के निदेशक योगराज को फोन पर सूचना मिली कि ग्राहन के रास्ते में एक व्यक्ति मृत पड़ा है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने मणिकर्ण पुलिस चौकी को सूचित किया और रेस्क्यू टीम और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। वही, मृतक व्यक्ति की पहचान सिद्धार्थ पांडे पुत्र अखिलेकर पांडे, उम्र 29 वर्ष, मकान नंबर 553 शुभम अपार्टनर, सेक्टर 12, द्वारका, दिल्ली के रूप में हुई है। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया और उनके परिवार से भी संपर्क किया गया है। एसपी कुल्लू डॉक्टर गोकुल चंद्रन कार्तिकेय ने बताया कि मृतक युवक की मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस की टीम ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।