प्रयास फाउंडेसन भुंतर ने नीमा की आंख के ऑपरेशन के लिए दुबारा दी (10000)रुपये की सहयोग राशि।

प्रयास ने नीमा को आंख के आपरेशन के लिए दुवारा दी

10000 रुपए की सहयोग राशि।

नेपाली मूल का नीमा पुत्र तपत गांव शुरड (भुन्तर) जो किराए के मकान में पत्नी और दो बच्चों के साथ रह कर मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। लगभग 3 महीने पहले काम पर शटरिंग निकालते समय इसकी आंख में लोहे की कुंडी से चोट लग गई । जिस कारण उसे एक आंख से देखने में दिक्कत आ रही है। रोटरी आई हस्पताल बजौरा में शुरुआती इलाज से फायदा न होने के बाद उसे रोटरी आई हस्पताल मारंडा से आपरेशन के बाद भी फायदा न होने पर उसे पी जी आई चंडीगढ़ रेफर किया गया जहाँ लगभग 40000 का खर्च बताया गया । अभी तक इलाज पर 50 हज़ार रुपए का खर्च हो चुका है।पी जी आई में आपरेशन के लिए उसके पास धन नही है। आजकल इसकी पत्नी दिहाड़ी लगा कर रोजमर्रा के खर्च चलाने की कोशिश कर रही है।
आज प्रयास संस्था के संरक्षक हीरा लाल बौद्ध और सह संचालक जीवन प्रकाश ने नीमा को दुवारा 10,000 का चैक भेंट किया। संस्था ने इससे पहले भी 25 अप्रैल को भी 10,000 का चैक भेंट किया था।
बताते चले संस्था को यह राशि पालमपुर के डॉक्टर राम सूद दुआरा उपलब्ध करबाई गयी है जिसके लिए संस्था ने उनका आभार जताया
जीवन प्रकाश ने आगे बताया संस्था नीमा को आंख ठीक होने तक मासिक राशन भी उपलब्ध करबा रही है उन्होंने आगे बताया की कार सेवा दल कूल्लु ने भी इसे 5000 की सहायता प्रदान की है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।