मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज।

मादक पदार्थ अधीनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज

कुल्लू। पुलिस थाना बंजार की टीम ने गश्त के दौरान उपरला पाटन में खेतों में उगाई हुई लगभग 4073 अफ़ीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में नामालूम व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बंजार में धारा 18 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल दो अभियोग पंजीकृत हुए हैं ।

वहीं पुलिस थाना सैन्ज की टीम ने गश्त के दौरान गांव शलेश के सामने खेतों में उगाई हुई लगभग 883 अफ़ीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में थाना सैंज में धारा 18 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल चार अभियोग पंजीकृत हुए हैं । उपरोक्त अभियोगों में अन्वेषण ज़ारी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!