चोवालिश हजार रानियों की कैद से रस्सा से खींच कर देवता को किया था आजाद।

चौवालिस हजार रानियों की कैद से रस्सा से खींच कर देवता को किया आजाद

सृष्टि की रचना कर स्वर्गलोक से धरतीलोक पर उतरे देव श्रीबड़ा छमाहूं,दर्शन को उमड़ी हजारों की भीड़

मुनीष कौंडल।

आज के दिन सृष्टि उतपन्न हुई है और स्वभाविक है कि सृष्टि के रचयिता का अवतार भी आज ही है। सृष्टि के रचनाकार देव श्रीबड़ा छमाहूं आज सृष्टि की रचना कर स्वर्गलोक से धरतीलोक पर उतरे हैं और यहां हजारों श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया और दर्शन कर पुण्य कमाया। देव श्रीबड़ा छमाहूं के भव्य कोट कोटला में नव संबत का आयोजन हुआ। स्वर्गलोक से लौटते ही देव सबसे पहले अपनी चौवालिस हजार रानियों से मिलने चवाली माता गए। देवता की भव्य शोभायात्रा कोटला गांव से चवाली माता तक पहुंची। यहां अपनी रानियों से देवता ने भव्य मिलन किया और देव कार्यवाही हुई। इस दौरान जब देवता को बापसी लाने का प्रयास किया जाता है तो योगनियां देवता को अपने आगोश में कैद कर देती है। सैंकड़ों लोग देवता को खींचते हैं लेकिन देव रथ टस से मस नहीं होता। इसके बाद देवता को रस्सा लगाकर सैंकड़ों लोगों द्वारा खींचा गया फिर भी देवता एक इंच भी नहीं हिले। उसके बाद रस्से में परंपरा अनुसार झुठ लगाई गई तभी योगनियों की कैद से देवता मुक्त हुए और देवता की शोभायात्रा कोटला गांव तक बापस लाई गई। जहां हजारों लोगों ने देवता का भव्य स्वागत किया। यहां देवता के छोटे भाई धामणी छमाहूं के साथ देवता का भव्य मिलन हुआ उसके बाद दर्जनों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में देवता को धूप चढ़ाया। यह दृश्य भावविभोर करने बाला होता है। इसके बाद नव संवत मेले का आयोजन हुआ और आज से देवता हर दिन क्षेत्र में हाजिर रहेंगें।गौर रहे कि देव श्रीबड़ा छमाहूं सृष्टि के रचयिता है और ब्रह्म,विष्णु,महेश,आदी,शक्ति व शेष के अवतार हैं। छमाहूं का अर्थ है छह जमा मुंह यानि कि छह देवों का समूह जिन्होंने सृष्टि की रचना की थी। इसीलिए सृष्टि अवतार के दिन ही देव श्रीबड़ा छमाहूं का अवतार उत्सव माना जाता है।गौर रहे कि देव श्रीबड़ा छमाहूं सृष्टि के रचयिता है और ब्रह्म,विष्णु,महेश,आदी,शक्ति व शेष के अवतार हैं। छमाहूं का अर्थ है छह जमा मुंह यानि कि छह देवों का समूह जिन्होंने सृष्टि की रचना की थी। इसीलिए सृष्टि अवतार के दिन ही देव श्रीबड़ा छमाहूं का अवतार उत्सव माना जाता है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।