लोकसभा चुनाव से पहले युवा मोर्चा ने किया कार्यकारणी का विस्तार ।

लोकसभा चुनाव से पहले युवा मोर्चा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
राहुल कौशल शहरी अध्यक्ष तो शिवा कश्यप को बनाया उपाध्यक्ष
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिग्विजय आनंद ने की घोषणा

मुनीष कौंडल।

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। युवा मोर्चा कुल्लू मंडल के अध्यक्ष दिग्विजय आनंद ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहां की कुल्लू शहरी इकाई से राहुल कौशल को अध्यक्ष तो शिव कश्यप को उपाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान दिग्विजय आनंद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए दोनों ही युवाओं को पार्टी में दायित्व दिया गया है। और लोकसभा चुनाव की तैयारी में युवा मोर्चा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बढ़-चढ़कर कार्य करेंगे। ताकि केंद्र में एक बार फिर से मोदी सरकार को लाया जा सके। दिग्विजय का कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहे हैं। वहीं नया दायित्व मिलने पर राहुल कौशल और शिवा कश्यप ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई उसे वह बखूबी निभाएंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर काम करेंगे।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!