सैकड़ो युवाओं के रोजगार पर छाया संकट, गड़सा घाटी में पैराग्लाइडिंग पर रोक से लोगों में रोष

सैकड़ों युवाओं के रोजगार पर छाया संकट , गड़सा घाटी में पैराग्लाइडिंग पर रोक से लोगों में रोष।

प्रशासन से की जल्द पैराग्लाइडिंग शुरू करने की मांग।

मुनीष कौंडल

गड़सा घाटी में पैराग्लाइडिंग पर लगी रोक से क्षेत्र के लोगों में रोष पनपने लगा है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि गड़सा घाटी में बिना किसी कारण पैराग्लाइडिंग पर रोक लगाई गई है। इससे दियार और गड़सा घाटी के सैकड़ों लोगों के रोजगार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। रोजगार से जुड़े लोगों का कहना है कि करीब एक माह पहले बिना किसी कारण से गड़सा घाटी में पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई। इन दिनों पर्यटन सीजन शुरू हो गया है और गड़सा में पैराग्लाइडिंग न होने से कारोबार से जुड़े लोगों को भारी नुक्सान हो रहा है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी गड़सा घाटी में पैराग्लाइडिंग बंद करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जब जिला कुल्लू में सभी स्थानों पर पैराग्लाइडिंग हो रही है तो गड़सा घाटी में पैराग्लाइडिंग क्यों बंद की गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गड़सा घाटी की पैराग्लाइडिंग साइट को लेकर सभी औचारिकताएं जल्द पुरी कर वहां पर पैराग्लाइडिंग शुरू करवाई जाए।बंजार भाजपा मण्डल सचिव दिवान चंद ठाकुर ने प्रशासन से मांग की कि गड़सा घाटी में जल्द पैराग्लाइडिंग शुरू की जाए। पैराग्लाइडिंग से दियार और गड़सा घाटी समेत अन्य क्षेत्रों के करीब 600 से ज्यादा युवा जुड़े हुए है। पर्यटन सीजन भी शुरू हो गया है ऐसे में पैराग्लाइडिंग पर रोक से लोगों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी माला ठाकुर, केहर सिंह ठाकुर, नेत्र ठाकुर, अमरदीप सिंह पाल, जगन्नाथ ठाकुर, सुरेश कुमार, दिनेश शर्मा आदि ने प्रशासन से शीघ्र गड़सा घाटी में पैराग्लाइडिंग शुरू करने की मांग की है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।