रोटरी आई हॉस्पिटल गांधीनगर कुल्लू में लगाया गया आँखों का निशुल्क कैम्प l अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रोटरी हॉस्पिटल कुल्लू में नगर परिषद के सहयोग से वार्ड नंबर 8,9,11 के नागरिकों के लिए निशुल्क शिविर लगाया गया l जिसमे तकरीबन 50 से 60 महिलाओं व पुरुषों ने अपनी आँखों की जांच करवाई l विशेषज्ञ डाक्टर तरुण सूद ने उन्हें दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई l व आँखों से संबंधित ज़रूरी परामर्श भी दिया l रोटरी स्वास्थ्य अभियान शुभारंभ के लिए नगर परिषद की ओर से अध्यक्षा आशा ठाकुर ,उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज, पार्षद जीवना शर्मा ने किया l रोटरी आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रोटेरियन इंदीवर मेहता ने उनका स्वागत पुष्पभेंट कर किया l रोटेरियन इंदीवर मेहता ने कहा कि कुछ दिनों में अन्य वार्डों में भी इसी तरह के निशुल्क शिविर लगाए जाएँगे l उन्होंने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि सभी ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में आकर इन शिविरों का लाभ उठाए l इस अवसर पर रोटरी क्लब कुल्लू की ओर से संस्थापक सदस्य रोटेरियन डॉ पी ०डी०लाल,रोटेरियन वी० के ० कपूर,रोटरी हिमाचल जोन के असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन अंशुल पराशर ,रोटरी क्लब कुल्लू के महासचिव रोटेरियन आकाश बांगा,रोटेरियन प्रोफेसर डाक्टर मनदीप शर्मा ,म्युनिसिपल इंजीनियर अरुण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे l










