तांदी पेट्रोल पंप के समीप नाकाबंदी के दौरान *17.180* ग्राम चरस बरामद, ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज
दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर तांदी पेट्रोल पंप के समीप डंपिंग साइट के पास नाकाबंदी एवं वाहनों की जांच के दौरान एएसआई हेमंत कुमार ने पुलिस टीम सहित एक गहरे स्लेटी रंग की कार, जिसका *पंजीकरण नंबर HP29B9723 है, से 17.180 ग्राम चरस बरामद की।*
उक्त वाहन को अश्वनी राठौर (उम्र 39 वर्ष), पुत्र जीवन राठौर, निवासी पसलहार, डाकघर चौंतड़ा, तहसील जोगिंदर नगर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, चला रहा था। वाहन में तीन अन्य व्यक्ति भी सवार थे, जिनकी पहचान रूपेश कुमार (उम्र 32 वर्ष), जिला मुंगेर, बिहार, वर्तमान चौंतड़ा, जिला मंडी; मुकेश कुमार (उम्र 25 वर्ष), डाकघर चौंतड़ा, तहसील जोगिंदर नगर, जिला मंडी; तथा संदीप कुमार (उम्र 46 वर्ष), डाकघर चौंतड़ा, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस थाना केलांग में FIR संख्या 43/2026, दिनांक 25.10.2026, धारा 20 ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा बरामद चरस तथा वाहन को नियमानुसार कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया है।
मामले की आगामी जांच एएसआई हेमंत कुमार द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान मादक पदार्थ के स्रोत तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।
जिला लाहौल एवं स्पीति पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस आम जनता से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग करें तथा नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।






