आयुष प्रथम, किंजल द्वितीय व उपलक्ष महाजन तृतीय स्थान पर रहे

आयुष प्रथम, किंजल द्वितीय व उपलक्ष महाजन तृतीय स्थान पर रहे

आज हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड का दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। गलोबल विलेज स्कूल हुरला का परीक्षा परिणाम 100% रहा।
आयुष ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, किंजल ने 88% अंक लेकर द्वितीय व उपलक्ष महाजन ने 87% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किए। गौरव 85% अंक व सोनाली 83% अंक प्राप्त करके क्रमशः चौथे व पांचवें पायदान पर आए। स्कूल के प्रिंसीपल गणेश भारद्वाज व प्रशासक कैलाश गौतम ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी। क्लास टीचर इंद्रा ठाकुर ने शतप्रतिशत परिणाम हासिल करने पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।