Advertisements
7k Network

May 10, 2026

राज्यपाल ने किया ‘एक परिवार: सौ किस्से’ पुस्तक का लोकार्पण शिमला, 10 मई। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कुविन्दर गुप्ता ने पिछले दिनों राजभवन में राज्यपाल ने किया ‘एक परिवार: सौ किस्से’ पुस्तक का लोकार्पण किया। ज़िला शिमला के कुमारसैन क्षेत्र से सम्बद्ध जोगिन्द्री ठाकुर द्वारा लिखित तथा हिमतरु प्रकाशन समिति, कुल्लू द्वारा प्रकाशित इस महत्त्वपूर्ण पुस्तक में लेखिका ने उनके स्व. पिता पुरुषोत्तम की जीवनी तथा उनके जीवनकाल में किए गए जन-कल्याण के कार्यों का उल्लेख किया गया है। साथ ही इस पुस्तक में उनके परिवार के अनेक किस्से प्रकाशित हैं। विविध विधा के यह पुस्तक पाठकों के लिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इस अनेक ऐतिहासिक स्थलों का विवरण तथा उनकी महत्ता का व्याख्यान है। लोकापर्ण समारोह के सुअवसर पर राज्यपाल कुविन्दर गुप्ता ने बताया कि यह पुस्तक जहां रोचक किस्सों से भरपूर है, वहीं जानकारियों से भी परिपूर्ण है, निश्चित तौर पर यह पुस्तक पाठकों को भाएगी। इस दौरान लेखिका जोगिन्द्री ठाकुर, लेखक किशन श्रीमान तथा शोदार्थी दिनेश मेहता भी मौजूद रहे।

Live Cricket Update