उपायुक्त औट-बंजार सड़क मार्ग धामण में हुए भूस्खलन का जायज़ा लिया

उपायुक्त ने औट-बंजार सड़क मार्ग पर धामण में हुए भूस्खलन का जायजा लिया*

आवश्यक सेवाओं की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर*

उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने आज औट – बंजार सड़क मार्ग पर धामण में हुए भूस्खलन का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मार्ग को बहाल करने के लिए कार्य को तेजी से आगे बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग को आज सायं तक बाली चौकी तक के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मार्ग मे अनेक स्थानों पर भूस्खलन से क्षति पहुंची है। मार्ग को बहाल करने का कार्य भी तेजी का साथ गतिमान है।

उपायुक्त ने लारजी- सैंज मार्ग का भी जायजा लिया तथा तलाडा तक मार्ग का निरीक्षण करके इसे शीघ्र भारी वाहनों के लिए भी बहाल करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गो सहित जिले के रज्जू मार्गों को खोलने का अभियान भी लगातार जारी है तथा लारजी- सैंज मार्ग को भी हल्के वाहनों के यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण आई आपदा से जहां कुल्लू जिले की प्रत्येक घाटी में जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है तथा सड़क बिजली एवं पानी जैसी आवश्यक सेवाओं पर भी असर पड़ा।

वहीं जिला प्रशासन इन आवश्यक सेवाओं की प्रत्येक क्षेत्र में बहाली के लिए रात दिन कार्य कर रहा है। सड़कें, बिजली एवं पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। परंतु लगातार हो रही वर्षा के बावजूद भी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी इन सेवाओं की बहाली के लिए रात दिन कार्य कर रहे हैं।

उपायुक्त ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा रात दिन कार्य करते हुए यथाशीघ्र बिजली की आपूर्ति को सुनिश्चित करने का कार्य किया जा रहा है।

बिजली विभाग द्वारा यह कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है विभाग ने इसके लिए 200 से अधिक लोग दिन-रात इस कार्य को कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बार-बार भूस्खलन से आ रही समस्याओं तथा जगह जगह सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद भी कम समय में ही सेऊबाग, बबेली, कुल्लू शहर, खराहल घाटी, भुंतर, बगीचा, बजौरा, पाहनाला, मनाली, नगर, कटराइ के इलाकों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

आज शाम तक लग घाटी की बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य तेजी से चल रहा है तथा अन्य क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।