भुंतर में 6जुलाई को लगेगा पंचकर्म थैरपी तथा आंखों की जांच निःशुल्क शिबिर ,जनता उठाए लाभ।

भुंतर में 6 जुलाई को लगेगा पंचकर्म थैरिपी तथा आंखो की जांच का निशुल्क शिविर, जनता उठाए लाभ

भुंतर। गुरुद्वारा साहिब भुंतर में 6 जुलाई को प्रातः 11 बजे से शाम तक नाड़ी परीक्षण व पंचकर्म थैरिपी तथा आंखो की जांच का निशुल्क शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रोटरी आई अस्पताल हाट – बजौरा गांधीनगर कुल्लू व हिमालयन होलीस्टिक हेल्थ सेंटर तथा भुंतर सुधार समिति के संयुक्त सौजन्य से गुरद्वारा साहिब भुंतर में लगाया जा रहा है । इसमें रोटरी हॉस्पिटल कुल्लू के अनुभवी डॉक्टर आंखो का निःशुल्क चेकअप करेंगे। वहीं हिमालयन होलीस्टिक हेल्थ सेंटर से आए विशेषज्ञ आयुवैदिक डॉक्टर नाड़ी परिक्षण कर पंचकर्म व हर्बल उपचार से बिमारियों को भागने के नुस्खे भी बताएंगे। पंचकर्म से मन, शरीर व को संतुलित किया जाता है।
पंचकर्म, आयुर्वेद में एक प्रसिद्ध चिकित्सा पद्धति है, जिसके कई लाभ हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने, पाचन में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, तनाव कम करने, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार, और शरीर की ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है। भुंतर सुधार समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भुंतर क्षेत्र और आसपास की जनता से निवेदन है कि इस शिविर का सभी लाभ उठाएं।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!