आज दिनांक 01.07.2025 को पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा गश्त के दौरान एयरपोर्ट गेट भून्तर के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान *24 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन* बरामद की गई है । आरोपी की पहचान प्रथम गुप्ता (25 वर्ष) पुत्र श्री राजेन्द्र प्रसाद निवासी फ्लैट न० 1-डी, टॉवर न० 2, ए पी वॉनडर्स रिथाला डाकघर रोहिणी, सेक्टर न० 7, जिला उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।