दिनांक 10.05.2025 को पुलिस थाना भून्तर एवं पुलिस थाना बंजार की टीमों द्वारा मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल तीन अभियोग पंजीकृत किए गए हैं: *पुलिस थाना भून्तर का मामला:* पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा बामी नाला के समीप नाकाबन्दी के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी के दौरान *1 किलो 405 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपी की पहचान कुबेर सिंह (20 वर्ष) पुत्र श्री थैलू राम, निवासी गांव भलाण–II, डाकघर भलाण, तहसील सैंज, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। *पुलिस थाना बंजार का मामला:* पुलिस थाना बंजार की टीम ने गश्त के दौरान सराची क्षेत्र में अवैध रूप से उगाए गए लगभग *2360 अफीम के पौधों* को बरामद कर नष्ट किया है। इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत दो अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। उपरोक्त अभियोगों में आगामी अन्वेषण ज़ारी है।

Oplus_16908288

दिनांक 10.05.2025 को पुलिस थाना भून्तर एवं पुलिस थाना बंजार की टीमों द्वारा मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल तीन अभियोग पंजीकृत किए गए हैं:
*पुलिस थाना भून्तर का मामला:*

पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा बामी नाला के समीप नाकाबन्दी के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी के दौरान *1 किलो 405 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपी की पहचान कुबेर सिंह (20 वर्ष) पुत्र श्री थैलू राम, निवासी गांव भलाण–II, डाकघर भलाण, तहसील सैंज, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

*पुलिस थाना बंजार का मामला:*

पुलिस थाना बंजार की टीम ने गश्त के दौरान सराची क्षेत्र में अवैध रूप से उगाए गए लगभग *2360 अफीम के पौधों* को बरामद कर नष्ट किया है। इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत दो अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। उपरोक्त अभियोगों में आगामी अन्वेषण ज़ारी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।