दिनांक 10.05.2025 को पुलिस थाना भून्तर एवं पुलिस थाना बंजार की टीमों द्वारा मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल तीन अभियोग पंजीकृत किए गए हैं: *पुलिस थाना भून्तर का मामला:* पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा बामी नाला के समीप नाकाबन्दी के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी के दौरान *1 किलो 405 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपी की पहचान कुबेर सिंह (20 वर्ष) पुत्र श्री थैलू राम, निवासी गांव भलाण–II, डाकघर भलाण, तहसील सैंज, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। *पुलिस थाना बंजार का मामला:* पुलिस थाना बंजार की टीम ने गश्त के दौरान सराची क्षेत्र में अवैध रूप से उगाए गए लगभग *2360 अफीम के पौधों* को बरामद कर नष्ट किया है। इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत दो अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। उपरोक्त अभियोगों में आगामी अन्वेषण ज़ारी है।