मीडिया समाज का आईना और मेले हमारी संस्कृति के संरक्षक:धनेश गौतम सैंज मेले में नॉर्थ इंडिया पत्रकार के राज्य अध्यक्ष धनेश गौतम का मेला कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। धनेश गौतम तीसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुख्य अथिति रहे। इस अवसर पर मेला कमेटी ने फूलों की मालाओं को पहनाकर मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया और सैंकड़ों दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से चीफ गेस्ट को सर आंखों पर बिठाया। मंच पर कुल्वी परंपरा के साथ मेला कमेटी ने मुख्यातिथि व उनके साथ मौजूद विशेष अथितियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष धनेश गौतम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया समाज का आईना है और आज मीडिया की महत्वता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार,प्रशासन व जनता के बीच मीडिया एक सेतु का काम करता है और देश व प्रदेश के विकास में मीडिया की बड़ी भूमिका रहती है। उन्होंने कहा मेले देव संस्कृति, पुरातन संस्कृति व हमारी सभ्यता का संरक्षण करते हैं। उन्होंने कहा कि सैंज मेला पुरातन मेला है और यह मेला भगवान लक्ष्मी नारायण के सम्मान में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मेला कमेटी ने इसके स्वरूप को बढ़ाया है और हमारी संस्कृति के साथ-साथ देव संस्कृति व सभ्यता को भी इस मेले में दर्शाया जा रहा है। इसके लिए मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश वशिष्ट,बरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजा ठाकुर,महासचिव मोहर सिंह,वेदराम पालसरा,जीत राम ठाकुर,यान सिंह नेगी,किशोरी धामी,धनीराम ठाकुर,टेकसिंह ठाकुर सहित तमाम पदाधिकारी व सदस्य बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में प्रेस क्लब सैंज के प्रधान झाबे राम ठाकुर,नॉर्थ इंडीया पत्रकार एसोसिएशन राज्य के सचिव करतार कौशल,सदस्य,हरी राम चौधरी,बुद्धि सिंह ठाकुर,रमेश धामी,महेंद्र पालसरा,रमेश सराजी,निखिल कौशल,नुरम शर्मा भी उपस्थित रहे।

मीडिया समाज का आईना और मेले हमारी संस्कृति के संरक्षक:धनेश गौतम
सैंज मेले में नॉर्थ इंडिया पत्रकार के राज्य अध्यक्ष धनेश गौतम का मेला कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। धनेश गौतम तीसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुख्य अथिति रहे। इस अवसर पर मेला कमेटी ने फूलों की मालाओं को पहनाकर मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया और सैंकड़ों दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से चीफ गेस्ट को सर आंखों पर बिठाया। मंच पर कुल्वी परंपरा के साथ मेला कमेटी ने मुख्यातिथि व उनके साथ मौजूद विशेष अथितियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष धनेश गौतम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया समाज का आईना है और आज मीडिया की महत्वता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार,प्रशासन व जनता के बीच मीडिया एक सेतु का काम करता है और देश व प्रदेश के विकास में मीडिया की बड़ी भूमिका रहती है। उन्होंने कहा मेले देव संस्कृति, पुरातन संस्कृति व हमारी सभ्यता का संरक्षण करते हैं। उन्होंने कहा कि सैंज मेला पुरातन मेला है और यह मेला भगवान लक्ष्मी नारायण के सम्मान में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मेला कमेटी ने इसके स्वरूप को बढ़ाया है और हमारी संस्कृति के साथ-साथ देव संस्कृति व सभ्यता को भी इस मेले में दर्शाया जा रहा है। इसके लिए मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश वशिष्ट,बरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजा ठाकुर,महासचिव मोहर सिंह,वेदराम पालसरा,जीत राम ठाकुर,यान सिंह नेगी,किशोरी धामी,धनीराम ठाकुर,टेकसिंह ठाकुर सहित तमाम पदाधिकारी व सदस्य बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में प्रेस क्लब सैंज के प्रधान झाबे राम ठाकुर,नॉर्थ इंडीया पत्रकार एसोसिएशन राज्य के सचिव करतार कौशल,सदस्य,हरी राम चौधरी,बुद्धि सिंह ठाकुर,रमेश धामी,महेंद्र पालसरा,रमेश सराजी,निखिल कौशल,नुरम शर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।