भुंतर सुधार समिति की बैठक संपन्न विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
बढ़ते नशे को लेकर जताई गहरी चिंता
भुंतर, 19 जनवरी । भुंतर सुधार समिति की बैठक गुरुद्वारा साहिब भुंतर में समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं बढ़ते नशे को लेकर गहरी चिंता भी व्यक्त की। अध्यक्ष मेघ सिंह कश्यप व मुख्य प्रवक्ता डीआर आनंद ने कहा कि बढ़ते नशे को लेकर कही न कहीं हमारा समाज भी दोषी है जो नशा तस्करों की हरकतों को देख कर भी खामोश हैं। अपने घर में ही बच्चों पर ध्यान देना होगा उनकी अच्छी शिक्षा व खेल प्रतियोगिता में रुचि बढ़ानी होगी। अगर बच्चा कहीं अजीब हरकत करता दिखे तो ध्यान देना होगा कि वह कहीं गलत संगत में तो नहीं चला गया। बैठक में नशे के प्रति समाज में जागरूकता लाने पर लंबी चर्चा की गई।वहीं निर्णय लिया कि समिति द्वारा तेगुबेहड़ अस्पताल में चलाई सेवा को और भी बेहतर बनाने के लिए उचित कदम उठाएं जाएंगे। बैसे तो सरकार द्वारा अस्पताल में पूरी व्यवस्था रहती हैं। लेकिन इंसानियत के नाते जरूरत पड़ने पर संस्था सहयोग को हमेशा तैयार रहती हैं। सुबह से शाम तक एक सेवादार जरुरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अस्पताल में मौजूद रहता है। वहीं रात्रि सेवा पर भी भी बिचार किया गया । बैठक में समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह कश्यप, उपाध्यक्ष मनीष कौंडल, रोशन लाल हार्डवेयर कलैहली , महासचिव रविंदर परमार, सहसचिव झावे राम पहलवान, कोषाध्यक्ष ऋषि राज, मुख्य प्रवक्ता डीआर आनंद, आजीवन सदस्य अनील धीमान, घनश्याम वर्मा, महिला विंग की अध्यक्षा नीना घई, सचिव मीना जसवाल, कोषाध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्षा रविंद्रा डोगरा, प्रवक्ता नीलम घई, आदि उपस्थित रहे।








