भुंतर के दो नशा तस्कर चढ़े मंडी पुलिस के हत्थे सुंदरनगर। नशे के खिलाफ मंडी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला की सुंदरनगर पुलिस ने चरस के साथ कुल्लू जिला के भुंतर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान मंडी की तरफ से आई एक कार को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार दो युवकों से 335 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय तरुण कुमार पुत्र गोपाल निवासी गांव सुरड डाकघर भुंतर व जिला कुल्लू और 36 वर्ष फुरकान पुत्र शेरखान निवासी गांव खोखन, डाकघर भुंतर व जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

भुंतर के दो नशा तस्कर चढ़े मंडी पुलिस के हत्थे

सुंदरनगर। नशे के खिलाफ मंडी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला की सुंदरनगर पुलिस ने चरस के साथ कुल्लू जिला के भुंतर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान मंडी की तरफ से आई एक कार को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार दो युवकों से 335 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय तरुण कुमार पुत्र गोपाल निवासी गांव सुरड डाकघर भुंतर व जिला कुल्लू और 36 वर्ष फुरकान पुत्र शेरखान निवासी गांव खोखन, डाकघर भुंतर व जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।