भुंतर के दो नशा तस्कर चढ़े मंडी पुलिस के हत्थे सुंदरनगर। नशे के खिलाफ मंडी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला की सुंदरनगर पुलिस ने चरस के साथ कुल्लू जिला के भुंतर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान मंडी की तरफ से आई एक कार को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार दो युवकों से 335 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय तरुण कुमार पुत्र गोपाल निवासी गांव सुरड डाकघर भुंतर व जिला कुल्लू और 36 वर्ष फुरकान पुत्र शेरखान निवासी गांव खोखन, डाकघर भुंतर व जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।