मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार
मंडी, 16नवंबर। मंडी पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह की पूरी बारात को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें पिछले कुछ दिनों से पंडोह क्षेत्र मे गाड़ियों की बैटरी चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थी। इस संदर्भ मे 14 नवंबर को अभियोग संख्या 235 दर्ज किया गया था । पिछले कल मामले मे एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बैटरियों को बरामद कर लिया है व अभियोग का अन्वेषण जारी है।
इसके अतिरिक्त पुलिस थाना सदर के क्षेत्राधिकार मे फोरलेन निर्माणाधीन सुरंग से भी लोहे की रॉर्ड, चेम्बर कवर तथा रेलिंग इत्यादि चोरी होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी ।
जिस पर अभियोग संख्या 236 थाना सदर में दर्ज किया गया था। आज इस मामले में 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है तथा चोरी में प्रयोग किए गए दो वाहनों को भी जब्त किया गया है। अभियोग का अन्वेषण जारी है।








