सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक चुनावों को लेकर जिला भाजपा ने किया कार्यशाला का आयोजन

सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक चुनावों को लेकर जिला भाजपा ने किया कार्यशाला का आयोजन

कुल्लू 8 नवम्बर ।जिला भाजपा ने आज कुल्लू में संगठन पर्व के अंतर्गत सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक चुनावों को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया।इस कार्यशाला में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं कुल्लू जिला चुनाव प्रभारी पायल वैद्य का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।पायल वैद्य ने विस्तार पूर्वक सदस्यता अभियान पर्व के अंतर्गत सक्रिय सदस्यता अभियान और आने वाले दिनों में बूथ से लेकर प्रदेश तक होने वाले चुनावों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि जिस कार्यकर्ता ने 50 सदस्य बनाए होंगे वही कार्यकर्ता आगे चल कर सक्रिय सदस्य बनेंगे। वही आगे चल कर संगठन के पदाधिकारी बनेंगे। उन्होंने बताया कि जिला के उपरांत जिला के चारों मंडलों में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।जिला स्तरीय कार्यशाला में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने जिला में चल रहे सक्रिय सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने सक्रिय सदस्यता को लेकर पात्रता के बारे में भी जानकारी दी।उन्होंने इस कार्यशाला में संगठन पर्व के लिए कार्य में जुटे सभी कार्यकताओं का भी उत्साह बर्धन किया।
कार्यशाला में जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पायल वैद्य का पारंपरिक स्वागत किया व कार्यशाला के उद्देश्य की विस्तार से चर्चा की।

कार्यशाला में कुल्लू विधान सभा क्षेत्र से 2022 के भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, दानवेंद्र सिंह,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनेश्वरी ठाकुर, आदित्य विक्रम सिंह,अर्चना ठाकुर,राहुल सोलंकी,जिला चुनाव सह प्रभारी जोगिंदर शुक्ला जिला महामंत्री अमर ठाकुर ,बलदेव महंत जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल,सुभाष शर्मा,रेखा गुलेरिया,गोवर्धन नारायण,जिला भाजपा प्रवक्ता रविंद्र पाल, रुक्मणि जोशी, सौरभ भारद्वाज,जिला मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी,जिला भाजपा सचिव,नैना शर्मा,अनिता ठाकुर,नारा ठाकुर,सुनील कारवा जिला के चारों मंडलों के अध्यक्ष ठाकुर चंद,ठाकुर दास,परमानंद ठाकुर,योगेश भार्गव सहित चारों मंडलों के महामंत्री,जिला से प्रदेश के पदाधिकारी सभी मोर्चों व
प्रकोष्ठों के अध्यक्ष,महामंत्री सहित बड़ी संख्याएं में जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।