दिनांक 02.11.2024 को पुलिस थाना सदर कुल्लू में अभियोग संख्या 293/24 अन्तर्गत धारा 305,331(4) BNS दर्ज हुआ था । जिसमें अन्वेषण के दौरान उच्च अफसरानवाला के उचित दिशा-निर्देशों व परिवेक्षण के अनुसार पुलिस टीम ने चोरी की वारदात को अन्जाम देने वाले शातिरों आरोपी विनोद (31वर्ष) पुत्र श्री प्रेमू निवासी घल्याणा डाकघर भल्याणी तहसील व जिला कुल्लू, डैनी (25 वर्ष) पुत्र श्री लीला चंद निवासी गांव पेड़चा डाकघर भिया तहसील बंजार जिला कुल्लू व एक महिला पत्नी विनोद निवासी घल्याणा डाकघर भल्याणी को तलाश करके दिनांक 07.11.2024 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है तथा चोरीशुद्दा सभी 06 बंदूकें बरामद की गई है। आज दिनांक 08.11.2024 को उपरोक्त आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जा रहा है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!