भुंतर के एक मकान में भड़की आग, 30हजार की सम्पति जलकर हुई राख।

भुंतर में मकान में भड़की आग , 30 हजार की संपत्ति जलकर हुई राख

जागृत हिमाचल।

जिला कुल्लू के भुंतर में हुए अग्निकांड में एक मकान जल गया। शुक्रवार सुबह करीब 5:26 बजे मकान में आग लगी। दो परिवारों के इस संयुक्त मकान में आग लगने से 30,000 रुपये की संपत्ति राख हो गई है हालांकि स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग कुल्लू को दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया , फायर अधिकारी प्रेम भारद्वाज ने कहा कि भुंतर में दो परिवारों के संयुक्त मकान में आग लगी है। इसमें 30,000 का नुकसान हुआ है और 50 लाख की संपत्ति को बचाया गया है उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों के पता नहीं चल पाया है। @followers

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!