4.66ग्राम चिट्टा/हेरोइन साथ 23वर्षीय युवक कुल्लु पुलिस की गिरफ्त में।

4.66 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन साथ 23 बर्षीय युवक कुल्लु पुलिस गिरफ्त में

पुलिस गश्त के दौरान 48 ग्राम चरस सहित व्यक्ति गिरफ्तार

जागृत हिमाचल।

पुलिस थाना कुल्लू व बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत दो मामले पंजीकृत हुए हैं। प्रथम मामले में पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने ढालपुर समीप जीप युनियन में गश्त के दौरान गोविंद (23 वर्ष) पुत्र चेत राम निवासी चौकी डोभी डाकघर पुईद के कब्ज़ा से 4.66 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद की है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना बंजार की टीम ने फागू पुल के पास गश्त व नाकाबंदी के दौरान राजेंद्र सिंह (48 वर्ष) पुत्र कर्म सिंह निवासी सनाड़ डाकघर मंगलौर के कब्जे से 48 ग्राम चरस/ कैनबिस बरामद की है। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध क्रमश: पुलिस थाना कुल्लू में धारा 21 व पुलिस थाना बंजार में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले पंजीकृत किए गए हैं। उपरोक्त दोनों मामलों में आगे की कार्यवाही ज़ारी है। @followers Kullu Police

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।