Well doneBhunter police;-7.86ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित व्यक्ति कुल्लू पुलिस की गिरफ्त में।

7.86 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन सहित व्यक्ति कुल्लु पुलिस गिरफ्त में

मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज

जागृत हिमाचल।

पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ा भूईन में सुमित (30 वर्ष) पुत्र नंद लाल निवासी नुरी मौहल्ला, हनुमान चौक, बाल्मिकी मंदिर, अमृतसर (पंजाब) के कब्ज़ा से 7.86 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है और मामले में आगे की कार्यवाही जारी है वहीं एक अन्य मामले में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है जहां पुलिस थाना मनाली में आबकारी अधिनियम के तहत कुल दो मामले पंजीकृत हुए हैं। पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्रीफ कॉलोनी सोलंगनाला में जरी डोंग व कुमार गुरूंग के अलग-अलग खोखों की तलाशी के दौरान 20 लीटर/ 20 लीटर (कुल 40 लीटर) नजायज शराब बरामद की गई है। उपरोक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना मनाली में कुल दो मामले पजींकृत किया गए है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।