भुंतर सुधार समिति बेसहारा पशुओं को आश्रय दिलने को उठाएगी आवाज।

भुंतर सुधार समिति बेसहारा पशुओं को आश्रय दिलने को उठाएगी आवाज

बेसहारा पशुओं के आतंक से लोग परेशान, समिति शीघ्र मिलेगा डीसी कुल्लू से

जागृत हिमाचल।

भुंतर, 7जुलाई भुंतर सुधार समिति की बैठक गुरुद्वारा साहिब भुंतर में समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी ने निर्णय लिया कि समाजिक कार्यों को और अच्छे करने के प्रयास किए जाएंगे। सफाई अभियान, पर्यावरण व नशे के प्रति जनता को जागरुक किया जायेगा। वहीं बेसहारा पशुओं के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुऐ निर्णय लिया कि समिति इस गंभीर समस्या को लेकर डीसी कुल्लू से मिलेगी। भुंतर, बजौरा, फोरलेन रोड़ जिया, महौल आदि एरिया में बेसहारा पशुओं की तादात बहुत बढ़ गई है । लोगों को इस पशुओं से खतरा उत्पन्न हो गया हैं बहुत लोगों को बेसहराय पशु घायल कर चुके हैं। यहीं नहीं गाड़ीवालों को भी इनसे खतरा रहता हैं। किसानों का भी आवारा बहुत नुकसान करते हैं। समिती शीघ्र डीसी कुल्लू से बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए मिलेगी। वहीं बैठक में भुंतर पुल की समस्या को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह कश्यप, मुख्य संरक्षक पीडी आजाद, मुख्य प्रवक्ता डीआर आनंद, उपाध्यक्ष मनीष कौंडल, रोशन लाल हार्डवेयर कलैहली, सचिव झावे राम पहलवान, कोषाध्यक्ष ऋषि राज, आजीवन सदस्य अनील धीमान , महिला विंग की अध्यक्षा नीना घई, प्रवक्ता नीलम घई, कोषाध्यक्ष महिलाविंग रविंद्रा डोगराआदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।