कुल्लु के 3 लाख 34 हजार 959 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

कुल्लू जिले 3 लाख 34 हजार 959 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिनमे एक लाख 69535 पुरुष तथा एक लाख 65 हजार 423 महिला मतदाता शामिल।

जागृत हिमाचल ।

कुल्लू जिला में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरूल एस रवीश ने बताया कि जिले के सभी 575 स्थान पर मतदान केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं ।सभी पोलिंग पार्टियां गत रात्रि तक अपने-अपने गंतव्य में पहुंच गई थी और आज दोपहर तक सभी मतदान केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले में एक जून को 3 लाख 34 हजार 959 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें एक लाख 69535 पुरुष मतदाता तथा 65 लाख 65 हजार 423 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिले की मनाली विधानसभा क्षेत्र में 75652 मतदाता हैं। जिन में 38 हजार 33 पुरुष तथा 37 हजार 619 महिला मतदाता; कुल्लू विधान सभा क्षेत्र में 47035 पुरुष तथा 46199 महिला मतदाता; बंजार विधानसभा क्षेत्र में 38824 पुरुष और 37575 महिला मतदाता तथा आनी विधानसभा क्षेत्र में 45643 पुरुष तथा 44030 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 7:00 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।
उन्होंने कहा कि जिले में कुल 8 मतदान केंद्र पूर्ण रूप से महिला संचालित तथा 4 युवा संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।