*मादक पदार्थ अधीनियम के अन्तर्गत दर्ज अभियोगः-*
दिनांक 10.05.2024 को पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संजय दत्त (27 वर्ष) पुत्र श्री देव दत्त निवासी गांव व डाकघर बढेई तहसील व जिला कुल्लू व एक महिला निवासी गाँव जिस्पा तहसील केलांग जिला लाहौल एंव स्पिति के रिहायशी क्वाटर वॉशिंग में तलाशी के दौरान *7 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन* बरामद किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। अभियोग में अन्वेषण ज़ारी है।
*आवकारी अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज अभियोगः-*
दिनांक 10.05.2024 को पुलिस थाना भुंतर व बंजार में आवकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग पंजीकृत हुए हैं, प्रथम मामले में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना भुंतर की टीम ने पंकज पूरी के रिहायशी मकान शुरड़ में तलाशी के दौरान *36 बोतलें अंग्रेजी शराब* बरामद की गई है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना बंजार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थापे राम निवासी गाँव खेंचा तहसील बंजार के चायपान के ढाबे की तलाशी के दौरान *05 लीटर अवैध शराब* बरामद की है। इस सन्दर्भ में उपरोक्त पंकज पूरी व थापे राम के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।








