आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारी मतदान के लिए 12 मई तक भरें 12-D फार्म।

आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारी मतदान के लिए 12 मई तक भरें 12-डी फार्म ।
12 मई तक संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचना चाहिए 12-डी ।

जागृत हिमाचल।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने बताया कि स्वास्थ्य, परिवहन, अग्निशमन, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को लोकसभा आम चुनाव में मतदान का अवसर प्रदान करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष व्यवस्था की है। ये अधिकारी और कर्मचारी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर स्थापित होने वाले पोस्टल बैलेट सेंटर (पीबीसी) पर जाकर मतदान कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें 12-डी फार्म भरना होगा। पीबीसी पर मतदान के लिए उन्हें 3 दिन का समय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं की श्रेणियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और एम्बुलेंस सेवाएं, अग्निशमन विभाग के आवश्यक डयूटी कर्मचारी, लंबे रूटों पर तैनात चालक और परिचालक, दुग्ध प्रसंघ और सहकारी समितियों के दूध आपूर्ति सेवा में तैनात कर्मचारी, मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मी, पंप ऑपरेटर और टर्नर, इलेक्ट्रीशियन और लाइन-मैन तथा जेल कर्मचारी शामिल हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पीबीसी पर मतदान के लिए इन श्रेणियों के अधिकारियों व कर्मचारियों को फार्म 12-डी भरना होगा और नोडल अधिकारी फार्म के भाग-2 में अपना प्रमाण पत्र भी देंगे। नोडल अधिकारी इसे संबंधित निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित करेंगे। यह फार्म चुनाव की अधिसूचना के 5 दिन के भीतर यानि 12 मई तक संबंधित निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंच जाना चाहिए।
तोरुल एस रविश ने बताया कि 12-डी फार्म के माध्यम से आवेदन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पीबीसी के पूरे पते, तिथि और समय के बारे में एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। आवेदन मंजूर होने के बाद उस मतदाता का नाम मतदाता सूची में मार्क हो जाएगा और वह केवल पीबीसी में ही मतदान कर सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पीबीसी पर मतदान के लिए पात्र अधिकारियों-कर्मचारियों के फार्म जल्द भरवाएं और इन्हें 12 मई तक निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी तक पहुुंचा दें।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।