लाहुल में अटल टनल रोहतांग 10हजार 75 फुट ऊंचे नार्थ पोर्टल में आयोजित हुआ स्वीप कार्यक्रम।

लाहुल में अटल टनल रोहतांग 10 हजार 75 फुट ऊंचे नॉर्थ पोर्टल में आयोजित हुआ स्वीप कार्यक्रम

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना रहे विशेष तौर पर मौजूद
मतदाता बढ़-चढ़कर भाग ले मतदान में मुख्य सचिव

जागृत हिमाचल ।

I

जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में मतदाताओं को जागरूक करने की उद्देश्य से आज अटल टनल रोहतांग(10,075)
फुट ऊँचे नॉर्थ पोर्टल पर जिला निर्वाचन विभाग लाहौल स्पीति द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने व जिला में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया गया।गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के मुख्य
सचिव प्रबोध सक्सेना विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने मतदाताओं से 1 जून को होने वाले मतदान प्रक्रिया में स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भीक होकर बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए आग्रह भी किया।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहुल स्पीति राहुल कुमार ने मुख्य सचिव को ज़िला में निर्वाचन को लेकर की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और बताया कि निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंध भी जुटाए गए हैं तथा सभी तमाम व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव दो दिवसीय लाहौल व जिला चंबा के उप मंडल किलाड़ के दौरे पर आए हैं। कल किलाड़ में भी चुनाव से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं का वह निर्वाचन कार्यालय में सहायक रिटर्निग अधिकारी से जायजा लेंगे। रविवार को केलांग में वे निर्वाचन से जुड़े प्रबंधों के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी,सहायक रिटर्निग अधिकारी व तहसीलदार निर्वाचन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी बैठक करेंगे। और निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश जारी करेंगे।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लाहुल स्पीति मयंक चौधरी ने निर्वाचन से जुड़ी विभागीय आवश्यक प्रबंधों की मुख्य सचिव को जानकारी देते हुए कहा कि जिला में पुलिस तंत्र द्वारा पर्यटकों की भी बढ़ती आमद को देखते हुए यातायात की भी सुचारु व्यवस्था बनाई गई है और विभिन्न स्थलों पर नाकों से भी चौकसी बढ़ाई गई है।कलचर वॉरियर प्रोडक्शन ग्रुप के कलाकारों द्वारा अटल टनल पर रंगारंग प्रस्तुति से लोगों तथा पर्यटकों को मतदान में बढ़-चढ़ का हिस्सा लेने के लिए सरल तथा सहज तरीके से बताया गया।इसके उपरांत इन्होंने सिस्सू में भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया।स्वीप कार्यक्रम नोडल अधिकारी खुशविंदर सिंह ने बताया कि इसी कड़ी में कल उदयपुर व त्रिलोकी नाथ में भी स्वीप गतिविधियों के तहत नुक्कड़ नाटक से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा
इस दौरान सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, एसडीएम मनाली रमन, एसडीएम उदयपुर केशव राम भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।