भुंतर वार्ड no 7 में चोरी करते हुए चोरों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल।

भुंतर वार्ड 7 में चोरी करते हुए चोरों का वीडियो सोशल
मीडिया में वायरल

चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करें पुलिस

भुंतर। भुंतर के वार्ड नंबर 7 में चोरी करते चोरों का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में
सपष्ट दिखाई दे रहा है कि एक टेंपो रात को आता है और पारला भुंतर रोड में रोड़ पर ही रुक जाता है । टेंपो से दो व्यक्ति निकलते हैं और सड़क किनारे नालियों पर लगे लोहे के जालों को उठाकर उसमें लोड करके नौ दो ग्यारह हो जाते है । चोरी की यह सारी वारदात वहां साथ में एक मकान में लगे कैमरे में कैद हो जाती है ।

यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। लोगों ने कब सुबह देखा तो सड़क में गड्ढा पड़ गया है जिससे जनता को चलने में परेशानी हुइ। स्थानीय जनता ने पार्षद रविंद्रा डोगरा के ध्यान में मामला लाया और कहा कि इस तरह चोरी की बरदातों से हम बहुत चिंतित है। पार्षद रविंद्रा डोगरा ने भुंतर पुलिस से आग्रह किया है कि रात को यहां पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। डोगरा ने कहा जो चोरी हुई है जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। उन्होनें कहा कि वीडियो के आधार पर पुलिस चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करें। उधर ठाना प्रभारी दयाराम ने जानकारी देते हुऐ बताया कि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी गई है। आरोपियों को ट्रेस कर लिए लिया है। चोर शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।