निर्दलीय प्रत्याशी राम लाल मार्कण्डेय लाहुल स्पिति उपचुनाव में बिगाड़ सकते है समीकरण।

निर्दलीय प्रत्याशी रामलाल मार्कंडेय लाहुल स्पिति उपचुनाव में बिगाड़ सकते हैं समीकरण

13 मई को जिला मुख्यालय केलांग में दाख़िल करेंगे नामांकन

भाजपा एवं कांग्रेस उम्मीदवार व अन्य एक निर्दलीय उम्मीदवार को दे सकते हैं कड़ी चुनोती

जागृत हिमाचल ।

लाहुल स्पीति से बतौर आज़ाद चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद पूर्व मंत्री राम लाल मार्कण्डे ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है उन्होंने कहा कि लाहुल स्पीति की जनता के साथ कांग्रेस ने अन्याय किया है और अब उसे अन्याय का बदला लेने का समय आ गया है। रामलाल मार्कंडेय ने बताया कि लाहुल स्पीति की जनता के आशीर्वाद से अब मैं आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड रहा हूं। लाहुल स्पीति के उदयपुर उपमंडल में पहुंचे डॉ रामलाल मारकंडा ने भी अब अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनावी बिगुल भी फूंक दिया है। उदयपुर उप मंडल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने कहा कि पहले भाजपा के नेताओं ने कहा कि उन्हें टिकट दिया जा रहा है और उसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के द्वारा भी उन्हें टिकट देने के बारे में बात की गई। लेकिन कांग्रेस ने भी उन्हें टिकट नहीं दिया। जब वह लाहुल घाटी पहुंचे तो यहां की जनता ने उन्हें अपना समर्थन दिया और जनता के समर्थन पर भी आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को घेरते हुए कहा कि वह आज हर जगह कह रहे हैं कि लाहुल स्पीति की महिलाओं को ₹1500 दिए जा रहे हैं। जबकि यह मात्र 1000 से कम महिलाओं को मिल रहे हैं। लाहुल स्पीति में महिलाओं की संख्या हजारों में है और इस तरह का भ्रामक बयान देकर वह प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। पूर्व मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने कहा कि इससे पहले भी वह लाहुल स्पीति की जनता के साथ थे और आने वाले समय में भी वह लाहुल स्पीति की जनता के साथ रहेंगे। ऐसे में 13 मई को केलांग में वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे हैं और लाहुल के अलावा स्पीति घाटी के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का भी दौरा किया जाएगा। ताकि लाहुल स्पीति के विकास की गति जो कांग्रेस सरकार में रुकी हुई है उसे फिर से समान धारा में लाया जा सके।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।