2,30,280 रुपये चोरी का आरोपी गिरफ्तार,शिकायत दर्ज होने के बाद दो दिन में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही।

2, 30, 280 रुपये चोरी का आरोपी गिरिफ्तार , शिकायत दर्ज होने के बाद दो दिन में पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

जागृत हिमाचल।

पुलिस थाना कुल्लू में रमन आनंद निवासी ब्यासा मोड़ कुल्लू के शिकायतपत्र पर धारा 457, 380 IPC के अंतर्गत एक मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अखाड़ा बाजार कुल्लू में इसकी राम सरन व सन्ज के नाम से दुकान है, जिसमें यह बीड़ी, सिगरेट, कोल्ड ड्रिक्स, मसाले इत्यादि थोक में बचने का काम करता है। दिनांक 26/27.04.2024 की मध्यरात्रि को अज्ञात व्यक्ति इसकी दुकान से सिगरेट तथा बीडी के पैकेट जिसकी कीमत करीब 2,30,280/- रुपये है चुरा कर ले गए हैं। उपरोक्त शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की वारदात को अन्जाम देने वाले व्यक्ति अश्वनी कुमार (42 वर्ष) पुत्र ध्यान सिंह निवासी गांव सुद्धवाण डाकघर सुद्धयाल तहसील नादौन जिला हमीरपुर को दो दिनों के भीतर गिरफ्तार कर दिया गया है । आरोपी को आज अदालत मे पेश करके पुलिस रिमान्ड लिया जायेगा। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। Kullu Police

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।