मनाली पहुंची अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल
माता हिडिंबा का भी लिया आशीर्वाद
अटल टनल रोहतांग पार लाहुल उपमंडल के कोकसर में बर्फबारी का भी किया दीदार।



भारत की अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में पहुंची है और वह मनाली के साथ-साथ लाहुल घाटी का भी दौरा कर रही है। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपनी मां के साथ यहां आई है और उन्होंने मनाली के साथ-साथ लाहुल में बर्फ के बीच खूब मस्ती की।सायना नेहवाल अटल टनल रोहतांग को निहारने भी पहुंची और टनल के माध्यम से लाहुल घाटी के सिस्सू और कोकसर भी पहुंची। जहां पर उन्होंने बर्फ के बीच भी खूब मस्ती की।








