दिनांक28.04.2024 को पुलिस थाना भुंतर व निरमण्ड में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो अभियोग पंजीकृत हुए हैं।

*मादक पदार्थ अधीनियम के अन्तर्गत दर्ज अभियोगः-*
दिनांक 28.04.2024 को पुलिस थाना भुंतर व निरमंड में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल दो अभियोग पंजीकृत हुए हैं, प्रथम मामले में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने जछणी मे नाकाबंदी के दौरान साहिल गुप्ता (19 वर्ष) पुत्र श्री पन्ना लाल निवासी गाँव ओल्ड मनाली तहसील मनाली के कब्ज़ा से *174 ग्राम चरस/ कैनबिस* बरामद की है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना निरमंड की टीम ने गश्त के दौरान निरमंड में तेजस्वी शर्मा (62 वर्ष) पुत्र श्री मूरत राम निवासी गाँव व डाकघर निरमंड के कब्ज़ा से *69 ग्राम चरस/ कैनबिस* बरामद की है। दोनों आरोपीयों के विरुद्ध पुलिस द्वारा धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। उपरोक्त अभियोगों में अन्वेषण ज़ारी है ।

*आवकारी अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज अभियोगः-*
दिनांक 28.04.2024 को पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बबेली में नेगी ढाबा की तलाशी के दौरान *04 बोतलें मार्का संतरा* बरामद की गई है। इस सन्दर्भ में ललित नेगी निवासी गाँव भूमार डाकघर व तहसील बंजार के विरुद्ध थाना कुल्लू में आवकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।