बड़े-बड़े रस्सों के सहारे पहाड़ी से उतरे बिजली महादेव, बच्चों के साथ खेला लुका-छुपी का खेल जिया मेले का आगाज ।

बड़े-बड़े रस्सों के सहारे पहाड़ी से उतरे बिजली महादेव, बच्चों के साथ खेला लुका-छुपी का खेल जिया मेले का आगाज

वाद्य यंत्रों की धुन से सराबोर हुआ जिया गांव

मुनीष कौंडल।

भुंतर, 14 अप्रैल । जिला कुल्लू के भुंतर स्थित जिया गांव में देवों के देव बिजली महादेव के पहुंचते ही तीन दिवसीय बिरशु मेले का आगाज हो गया है। देवता के
कार करिंदों, देवलुओंं व श्रद्धालुओं ने बड़े-बड़े रस्सों के साथ पहाड़ी से बिजली महादेव के रथ को नीचे उतारा । जिया में पहुंचने पर पुरानी देव परंपरा का निर्वाह करते हुए गांव के बच्चों और महादेव के बीच लुका-छुपी का खेल शुरू हुआ। बिजली महादेव के आने से पहले ही गांव के बच्चे लकड़ी की तलवारें हाथ में लेकर गुप्त स्थानों में छिप गए। देवों के देव बिजली महादेव ने सभी बच्चों को अपनी दिव्यदृष्टि से तुरंत ढूंढ निकाला। जिस स्थान पर बच्चे छिपे हुए होते हैं उस स्थान की ओर बिजली महादेव का रथ दौड़ पड़ा है और बच्चों को ढूंढा निकाला है । जिया के शिव मंदिर पहुंचते ही देवता की पूजा अर्चना की गई सभी लोग आशीर्वाद लेने पहुंचे। बता दें जिया मेले को गांव के लोग तीन दिन तक बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। इन तीन दिनों में मेले के आयोजन को लेकर गांव में सभी के घरों में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। जिया मेले के अवसर पर मेहमानों की खूब आवभगत होती है। कुल्लू घाटी के हर कोने से लोग जिया मेला देखने और बिजली महादेव का आशीर्वाद लेने आते हैं। बिजली महादेव जिया मेले का शुभारंभ करने के लिए एक दिन पहले ही अपने भंडार घर गनाखला से निकल जाते हैं। पुजारी लोग श्रृंगार का सामान भी साथ लाते हैं और देवालय में देवता को सजाया जाता है फिर गांव को चलना शुरू कर देते हैं और उस रात को अपने भ्रैण गांव में ही ठहरते हैं। रात्रि भोज व विश्राम, भ्रैण गांव में ही किया जाता है । बैशाखी के शुभ अवसर पर जिया गांव के लोग जिया मेले को लेकर महादेव को लाने उनके गांव भ्रैण पहुंचते हैं । बड़ी श्रद्धा भाव के साथ महादेव को लाने की तैयारी की जाती है । बिजली महादेव का रथ पहाड़ी से बड़े-बड़े रस्सों के सहारे नीचे उतारा जाता है। महादेव लावलशकर के साथ जिया गांव पहुंचते हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी वैशाखी के पावन अवसर पर बिजली महादेव लावलशकर के साथ जिया गांव की संगम स्थली पहुंचे और जिया मेले का आगाज किया । जिला परिषद रेखा गुलेरिया व ग्राम पंचायत के प्रधान का कहना है कि महादेव के आते ही गांव का माहौल धार्मिकमय हो जाता है । उन्होनें कहा कि जिया में बिजली महादेव के सम्मान में मनाया जानें वाला विरसू तीन दिवसीय मेला 13 से 15 अप्रैल तक चलेगा। बिजली महादेव गांव में बने शिव मंदिर में विराजमान होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। मेले को लेकर जिया के ग्रामीणों के यहां मेहमानों का आना जाना लगा रहता हैं और सबकी खूब आवभगत होती है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।