गुंगशेल में तीरन्दाजी प्रतियोगिता की विजेता रही ग्राशा।

गुंगशेल में तीरंदाजी प्रतियोगिता की विजेता रही ग्रासा

जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध और सह अतिथि सोनम जांगपो प्रधान केलांग रहे बतौर मुख्यातिथि उपस्थि

मुनीष कौंडल।
जिला मुख्यालय केलांग के गुंगशेल मे एक दिवसीय तीरअंदाजी प्रतियोगिता को यंग कृषक क्लब लोअर केलांग ने सफ़लतापूर्वक आयोजित की lइस मौके पर 13 स्थानीय टीम ने भाग लिया l टार्गेट 44 मीटर दूरी पर रखा गया था l जिसमें सभी को निशाना लगाना था lइस मौके पर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध और सह अतिथि सोनम जांगपो प्रधान केलांग रहे lकुंगा बोध ने सभी आयोजकों और प्रतियोगीता मे भाग लेने वाली सभी 13 टीम को बधाई दी l विजेताओं और उपविजेता को पुरस्कार भेंट किए l टीम प्रतियोगिता में एक बार फिर ग्रासा क्लब विजेता रहीं, टीम केलद्द द्वितीय और यंग आर्चरी क्लब शाकंडस रहीं l

एकल प्रतियोगिता में लोअर केलांग के छेरिंग दोर्जे विजेता, सुमनम के रजत द्वितीय और लोअर केलांग के आमची प्रकाश तृतीय रहे lमहिला वर्ग में अनीता कुमारी विजेता रहीं l यहां जगह जगह से दर्शक भी इस मौके पर तीरंदाजी देखने पहुंचे l
उन्होंने बताया जनजातीय ज़िला लाहुल स्पीति मे तीरंदाजी एक पारंपारिक खेल है जिसको बरसो से खेला जा रहा है और आज के दौर में बड़े और युवा बढ़चड कर खेल रहे हैं l
तीरंदाजी को बढावा देने के लिए घाटी के विभिन्न युवा क्लब आगे आ रहे हैं जो कि बहुत अछि बात है और उनका भी भविष्य में पूरा सहयोग करेंगे l युवाओ के लिए पर्यटन और खेलों को बढावा देने के लिए हमेशा उनकी प्राथमिकता रहीं हैं यंग कृषक क्लब लोअर केलांग ने गुंगशेल केलांग मे एक दिवसीय तीरअंदाजी सफ़लतापूर्वक आयोजित करने के लिए बधाई दी lजिसमें भोजन की व्यवस्था भी इनके द्वारा की गयी थी l

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।