संस्कार वैली स्कूल के छात्र ने वैसाखी उत्सव पर दिखाया अपना हूनर।

संस्कार वैली स्कूल के छात्र ने बैसाखी उत्सव पर दिखाया अपना हुनर

छात्र मनोज कनोजिया ने अपने हुनर से कैनवस पर उकेरा किन्नौरी बुजुर्ग महिला को

मुनीष कौंडल।

ज़िला कुल्लु के शास्त्री नगर स्तिथ संस्कार वैली स्कूल प्रांगण में आज वैसाखी उत्सव के अवसर पर स्कूली छात्रों के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अनेकों छात्रों ने हिस्सा लिया । इस दौरान छात्र मनोज कनोजिया ने अपने हुनर को दिखाते हुए अपने कलाकारी से किन्नौरी बुजुर्ग महिला की एक बेहतरीन तस्वीर को अपने कैनवस पर उकेर कर खूब वाहवाही लूटी । स्कूल प्रबंधन व प्राचार्या अमीना महंत राजगौर ने छात्र मनोज के इस हुनर की खूब सराहना की और बताया कि संस्कार वैली स्कूल में छात्रों को संस्कार के साथ साथ अनेकों गतिविधियों में व्यस्त रखा जाता है ताकि छात्र समय समय पर अपने हुनर को दिखा सकें और स्कूल व स्कूल प्रबंधन का नाम ऐसे ही अपने कला की बारीकी से रोशन करते रहे ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।