अधिक मतदान प्रतिशत मजबूत लोकतंत्र का आधार ; उप नोडल अधिकारी मनमोहन शर्मा।

अधिक मतदान प्रतिशत मजबूत लोकतंत्र का आधार :- उप नोडल अधिकारी मनमोहन शर्मा
मुनीष कौंडल।

विकास खंड आनी में स्वीप अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में किया गया। स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वीप के उप नोडल अधिकारी मनमोहन शर्मा ने विद्यालय की छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे मे जागरूक किया।उन्होंने छात्राओं से बिना किसी भय व प्रलोभन से मतदान करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक मत का बहुत महत्व है तथा यह हमें अपनी पसंद की सरकार चुनने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से मतदान करने का आह्वान किया, वहीं अन्य को भी मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य जवाहरलाल ठाकुर ने कहा की लोकसभा के चुनाव हों या फिर विधानसभा, यह पांच साल के बाद आते हैं इसलिए चुनावों में वोट डालना बहुत जरूरी होता है। लोकतंत्र में वोट डालना वोटरों का कर्तव्य और जिम्मेदारी बनती है। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं भूमिका के प्रति जनमानस में जागृति लाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा स्वीप का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अवसर पर विकास खंड आनी के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अशोक शर्मा ने छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई । कार्यक्रम में स्वीप टीम आनी के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अशोक शर्मा, उप नोडल अधिकारी मनमोहन शर्मा, नेहरू युवा केंद्र आनी के समन्वयक संजय छोटू , राकेश ठाकुर आदि मौजूद रहे । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जवाहर लाल ठाकुर ,प्रवक्ता सुनीता ठाकुर, श्यामानंद ,सुवा राम शर्मा, लीला देवी, देवी सिंह,लाल ठाकुर
आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।