‘ढालपुर में चिनार’ कविता -संग्रह के लिए गणेश गनी को मिला ‘सुरेश सेन स्मृति सम्मान’

‘ढालपुर में चिनार’ कविता-संग्रह के लिए गणेश गनी को मिला ‘सुरेश सेन स्मृति सम्मान’

भाषा एवं संस्कृति विभाग, शिमला व सुकेत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद, सुन्दरनगर के तत्वावधान में प्रेमचंद जयंती का आयोजन

सुन्दरनगर में मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में कवि गणेश गनी को उनकी नई किताब ‘ढालपुर में चिनार’ के लिए आज सम्मानित किया गया। यह जानकारी सुकेत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद सुन्दरनगर के अध्यक्ष डॉक्टर गंगा राम राजी ने दी। राजी ने कहा कि प्रेमचंद जयंती का आयोजन भाषा एवं संस्कृति विभाग शिमला के तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर कवि-कथाकार पवन चौहान ने गणेश गनी की किताब की समीक्षा की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि वरिष्ठ साहित्यकार रेखा उपस्थित रहीं और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने की। हिंदी के वरिष्ठ लेखक सुशील कुमार फुल्ल, कवि विजय विशाल, रेखाचित्र और फोटोग्राफी के लिए आस्था व अंतरिक्ष को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गंगा राम राजी के उपन्यास ‘जीवट’ और गणेश गनी के काव्य-संग्रह ‘ढालपुर में चिनार’ का विमोचन भी किया गया। जीवट उपन्यास पर समीक्षा गणेश गनी ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू आदि से साहित्यकारों ने भाग लिया।*

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

17 जुलाई:- हिमाचल प्रदेश एनसीसी एयरविंग के एनुअल ट्रेनिंग कैंप के छात्रावर्ग वॉलीबॉल में ज़री स्कूल ने पहला हासिल किया जबकि 1500 मीटर दौड़ में स्कूल के सोनल ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया । ग्रुप डांस में भी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा तथा ड्रिल प्रतियोगिता में स्कूल को उपविजेता घोषित किया गया । स्कूल के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी हेमी ठाकुर ने बताया कि 5 जुलाई से 14 जुलाई तक हमीरपुर में आयोजित इस कैंप में स्कूल की प्रिया गुरुंग को बेस्ट कैडेट के खिताब से नवाज़ा गया ।