पुलिस थाना भुंतर की टीम द्वारा विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर बड़ भुईन स्थित एक रिहायशी मकान की भूतल मंजिल में दबिश दी गई ????!

दिनांक 19.02.2026 को पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर बड़ा भूईन स्थित एक रिहायशी मकान की भूतल मंजिल में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान कमरे में रह रहे किरायेदार अर्जन मसीह (21 वर्ष) पुत्र श्री काला मसीह निवासी वार्ड नं. 1, फॉरेस्ट चौक शमशी, डाकघर शमशी, तहसील भून्तर, जिला कुल्लू के कब्जे से *40 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, ₹4,500/- नकद राशि, एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन तथा एक लाईटर* बरामद किया गया।

उक्त बरामदगी के संबंध में आरोपी अर्जन मसीह के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है।
बरामद मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, आपूर्ति स्रोत तथा संभावित नेटवर्क के संबंध में गहन अन्वेषण किया जा रहा है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

*जिला पुलिस कुल्लू मादक पदार्थों के विरुद्ध अपनी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रखे हुए है तथा आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी संबंधी किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस के साथ साझा करें।*

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।