*कुल्लू पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही*
जिला कुल्लू में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना भून्तर, पतलीकुहल एवं पुलिस थाना सादर कुल्लू द्वारा मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत *तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी बरामदगी* की गई है।
• आज दिनांक 06.01.2026 को पुलिस थाना भून्तर की टीम ने पारला बड़ा भुईन रैन शेल्टर के समीप गश्त के दौरान संजय कुमार (47 वर्ष) पुत्र श्री अख्तर अली निवासी गांव शीशामाटी डाकघर ढालपुर तहसील व जिला कुल्लू से *72 ग्राम चिट्टा/हेरोइन* बरामद की ।
• दिनांक 05.01.2026 को पुलिस थाना पतलीकुहल द्वारा पुराना पुल डोभी के समीप नाकाबंदी के दौरान मान सिंह (58 वर्ष) पुत्र श्री कर्णवीर निवासी गांव सिपा डाकघर वोरटीवंग तहसील व जिला वांगलूम धौलागिरी नेपाल हाल रिहायश गांव गोज डाकघर मनीकर्ण तहसील व जिला कुल्लू से *958 ग्राम चरस/कैनाबिस* बरामद की गई ।
• इसी दिन STF कुल्लू की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सरवरी स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाऊस में दबिश दी । दबिश के दौरान कमरा नंबर 106 की नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें जोगिन्दर सिंह (45 वर्ष) पुत्र श्री छातरु राम निवासी कडौन तहसील व जिला कुल्लू के कब्जा से *493 ग्राम चरस/कैनाविस* बरामद की गई है ।
उपरोक्त मामलों में संबंधित पुलिस थानों में मादक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत तीन अभियोग दर्ज किए गए हैं। बरामद नशे की आपूर्ति श्रृंखला की गहन जांच की जा रही है तथा मामलों में अगामी अन्वेषण जारी है।








